माहवारी शर्म की नहीं, गर्व की बात है” – धनबाद में गूंजा संदेश



Edited by Akshay prakash 

धनबाद : न्यू टाउन हॉल में गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की ओर से पीरियड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था – माहवारी पर जागरूकता बढ़ाना और समाज में फैले मिथकों को तोड़ना।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धनबाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा –

माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमें इस पर चुप्पी तोड़नी होगी। खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है।”
जहां पहले इस विषय पर लोग बात करने से कतराते थे, वहीं अब धनबाद की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ “माहवारी शर्म की नहीं, गर्व की बात है” जैसे नारे गूंजे।कार्यक्रम के तहत बच्चों ने सैनिटरी पैड की आकृति वाले कार्ड बनाकर गीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

स्कूलों में भी चल रहा अभियान
गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की सीएसआर पहल प्रोजेक्ट नव चेतना के तहत पहले से ही धनबाद के 16 सरकारी स्कूलों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चल रहा है। इस पहल का मकसद है –
लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी संवेदनशील बनाना मिथकों को तोड़ना, समाज में पीरियड्स पर खुली बातचीत को प्रोत्साहित करना ।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश,अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश