पूर्णिमा नीरज सिंह के विरुद्ध cjm कोर्ट में मुकदमा दायर, न्यायालय पर अभद्र टिप्पणी करने का लगा आरोप


रिपोर्ट: अमित शर्मा 

धनबाद: झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के विरुद्ध धनबाद के दो अधिवक्ताओं ने CJM कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. पूर्णिमा पर पिछले दिनों कैंडल मार्च के दौरान न्यायालय पर उनके द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय पर किसी के भी द्वारा अभद्र टिप्पणी किया जाना बर्दास्त नहीं है. पिछले दिनों जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक पूर्णिमा सिंह के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया था.रणधीर वर्मा चौक पर पूर्णिमा सिंह ने पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों के हत्या मामले में कोर्ट के आए फैसले पर असंतोष व्यक्त करते हुए न्यायालय नहीं अन्यायालय कहकर अभद्र टिप्पणी किए जाने से अधिवक्ताओं में रोष है. यह बयान पूर्णिमा के द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर डी गई थी. रणधीर वर्मा चौक cjm के क्षेत्र अंतर्गत पड़ता है और इसलिए cjm की अदालत में मुकदमा दायर किया गया है. पूर्णिमा सिंह को अविलम्ब अपना बयान वापस लेना चाहिए अन्यथा इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश