राज्यपाल बोकारो पहुंच बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि, सर्किट हाउस में दी गई गार्ड ऑफ ऑनर


Edited by Akshay prakash 

बोकारो: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को बोकारो पहुंचे। उनके बोकारो पहुंचने पर उपायुक्त और एसपी ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त, एसपी के अलावा जिले के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे। 
बोकारो पहुंचने पर राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्व0 विनोद बिहारी महतो ने राज्य के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा चुके है, उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता हैं। झारखंड राज्य के अलग कराने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। वे आंदोलनकारी नेता थे। जिन्हें श्रद्धांजलि देने बोकारो आया हूं, उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों मे उनकी अग्रणी भूमिका रही है। 1973 में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की स्थापना की। झामुमो की स्थापना में शिबू सोरेन और एके राय भी उनके साथ थे।
इस पार्टी में बिनोद बाबू अध्यक्ष पद पर रहे। इसके बाद वे बोकारो के चंदनक्यारी रोड के रामडीह मोड़ स्थित विनोद बिहारी महतो विस्थापित स्टेडियम में हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा भी लिए। स्व0 विनोद बिहारी महतो के मूर्ति का अनावरण का कार्यक्रम निर्धारित था। वे जनसभा को भी सम्बोधित किए।


✍️रिपोर्ट: पवन शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश