अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों रूपये के ज्वेलरी लूट हुए फरार



Edited by Akshay prakash 

रामगढ़: झारखंड में दिन प्रतिदिन अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रामगढ़ का है। जहां रविवार की शाम को अपराधियों ने शहर के बीचों बीच जिस तरह से घटना को अंजाम देकर शहर वासियों को दहशत में डाल दिया है। वहीं रामगढ़ पुलिस पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। घटना शहर के जीएस ज्वेलरी शॉप की है। जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया है। इस लूट का विरोध करने पर दुकान के मैनेजर आशीष कुमार को अपराधियों ने पिस्टल की बट से घायल कर दिया।
बताया जाता हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने की जल्दबाजी में अपराधियों का एक पिस्टल मौके पर ही गिर गया। तीन अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
मीडिया से बात करते हुए मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि मैं दुकान बंद करने ही वाला था कि तभी तीन लोग हथियार लहराते हुए पहुंचे और रुपये व जेवरात की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मुझे पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया और लगभग पांच लाख रुपये नकद व सोना-चांदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद शहर के अन्य ज्वेलरी दुकानदारों में दहशत फैल गई है। व्यापारी अपनी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।
लूटकांड की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ियों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। घायल दुकानदार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


रिपोर्ट: पवन शर्मा ब्यूरो 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश