दुर्गा पूजा के बाद पंपू तालाब का होगा जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण
Edited by Akshay prakash
धनबाद : शहर के मध्य भाग में स्थित 72 एकड़ में फैले विशाल पंपू तालाब का दुर्गा पूजा के बाद जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य शुरू होगा। रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार व सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक ने संयुक्त रूप से तालाब का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम चरणबद्ध तरीके से कार्य करेगा। पहले चरण में तालाब की साफ-सफाई और गाद निकासी (डिस्लजिंग) होगी। इसके बाद दूसरे चरण में पार्क, वॉक वे, रेस्टोरेंट और ग्रीन पैच विकसित कर सौंदर्यकरण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान तालाब से सटे रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण भी पाया गया। उपायुक्त ने रेलवे को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली कराने का निर्देश दिया। साथ ही रेलवे से सौंदर्यकरण में सहयोग करने का भी अनुरोध किया गया।
Comments
Post a Comment