आठवें वेतन आयोग के गठन व बोनस सीलिंग खत्म करने की मांग पर रेलकर्मियों का प्रदर्शन
Edited by Akshay prakash
धनबाद, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) के निर्देशन में आज धनबाद कैरिज एंड वैगन डिपो गेट पर रेल कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन और सभा की।
सभा में वक्ताओं ने सरकार से आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन करने और बोनस भुगतान की सीलिंग हटाकर वास्तविक वेतन के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रेलवे के कर्मचारी देश की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक व तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।सभा को संबोधित करने वालों में नेताजी सुभाष लाइन शाखा के सचिव जितेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, धनबाद शाखा–2 के अध्यक्ष नीलकमल खवास, सचिव आर.के. सिंह, धनबाद शाखा–1 के भानु प्रताप गुप्ता, रविंदर रवानी, चंद्रशेखर प्रसाद, विमान मंडल, सुरेंद्र कुमार चौहान, राजेश कुमार गोप और परमेश्वर महतो प्रमुख रूप से शामिल रहे।
रेल कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि उनकी एकजुटता सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने में सक्षम है।
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश
Comments
Post a Comment