झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले


Edited by Akshay prakash 

झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। इस तबादले में कई वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जिलों के एसपी तक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीजी / एडीजी स्तर पर बदलाव

डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से मुक्त किया गया।

वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला।

सुमन गुप्ता को रेल एडीजी और प्रिया दुबे को एसीबी एडीजी बनाया गया।

आईजी स्तर पर तबादले

रांची आईजी मनोज कौशिक अब आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे।

बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया।

नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड बनाया गया।

दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी नियुक्त किया गया।

सीआईडी आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय और जेल आईजी का प्रभार सौंपा गया।

सुनील भास्कर बने बोकारो जोनल आईजी।

आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार मिला।

डीआईजी स्तर पर बदलाव

सीआईडी डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।

शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब और मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।

पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।

देवघर डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग भेजा गया।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।


एसपी स्तर पर तबादले

चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।

अरविंद कुमार सिंह – एसपी स्पेशल ब्रांच।

एहतेशाम वकारिब – सीआईडी एसपी।

अमित रेनू – चाईबासा एसपी।

सौरभ – देवघर एसपी।

रांची सिटी एसपी अजीत कुमार – रेल एसपी जमशेदपुर।

दीपक कुमार पांडे – एसपी स्पेशल ब्रांच।

अनिमेष नैथानी – एसीबी एसपी।

कैलाश करमाली – रेल एसपी धनबाद।


अन्य नियुक्तियां

मनोज स्वर्गीयरी – JAP-3 गोविंदपुर कमांडेंट।

मूमल राजपुरोहित – JAP-8 कमांडेंट।

पारस राणा – रांची सिटी एसपी व JAP-10 का अतिरिक्त प्रभार।

राकेश सिंह – रांची ट्रैफिक एसपी व वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार।


➡️ इन तबादलों से राज्य में कई महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों में नए अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे

रिपोर्ट: रोहित शाह डेस्क 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश