पुलिस को मिली बड़ी सफलता,06 साइबर अपराधी गिरफ्तार। फर्जी कस्टमर केयर बन बैंक ग्राहकों से करते थे लाखों की ठगी।
देवघर:– पुलिस महानिदेशक सह पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर साइबर थाना देवघर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार (31 अगस्त 2025) की सुबह 6 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी अपराधी फर्जी बैंक/कस्टमर केयर और सरकारी संस्थानों के नाम पर लोगों को फोन कॉल कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि ये गिरोह फर्जी कस्टमर केयर बनकर व्हाट्सऐप पर Malicious Link भेजते और यूजर्स को उनके ऑनलाइन अकाउंट में लॉगिन करवाकर ठगी करते थे। साथ ही PhonePe/Paytm Customer Care का अधिकारी बनकर ग्राहकों को कैशबैक देने का झांसा देते और गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करते थे।
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम: –
1. रंजीत दास,उम्र 33 वर्ष, निवासी – दुर्लीडीह,थाना मधुपुर
2. तसलिम अंसारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी – थाना-खागा, जिला-देवघर
3. अली हैदर, उम्र 30 वर्ष, निवासी – थाना पालोजोरी
4. हस्मुद्दीन अंसारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी – थाना पालोजोरी
5. फेरोज अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी – थाना पालोजोरी
6. बिष्णु कुमार दास, उम्र 22 वर्ष, निवासी – थाना जरमुंडी
क्या क्या बरामद हुआ सामान :–
इनके पास से पुलिस ने 06 मोबाइल फोन,05 सिम कार्ड, सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।इस बड़ी कार्रवाई में साइबर थाना देवघर के प्रभारी पुनीत संतोष कुमार गुप्ता और धनश्याम मंडल की अहम भूमिका रही।
Comments
Post a Comment