झरिया :लोदना जैसी घटना फिर हुई तो बीसीसीएल पर होगी एफआईआर : डीसी




Edited by Akshay prakash 

धनबाद : जिले के लोदना क्षेत्र में बुधवार शाम भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) का एक जर्जर क्वार्टर ढह गया. इस घटना में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.जिला प्रशासन ने बीसीसीएल प्रबंधन पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमडी को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त घरों को तत्काल ध्वस्त करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. डीसी ने बताया कि ऐसी घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सीएमडी सभी जीएम को निर्देश देकर जर्जर आवासों को जल्द से जल्द ध्वस्त कराए. आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से सीएमडी को कड़े शब्दों में पत्र भेजा गया है.बता दें कि बुधवार की देर शाम करीब 7 बजे लोदना के नंबर 8 क्षेत्र में बीसीसीएल के एक परित्यक्त और जर्जर क्वार्टर में हुई थी. भारी बारिश से बचने के लिए कुछ बच्चे और युवा इस पुराने क्वार्टर में शरण ले रहे थे, तभी अचानक क्वार्टर की दीवारें ढह गई. दीवार के मलबे में दबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चार को स्थानीय निवासियों और रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला. मृतकों में एक युवक भी शामिल है. घायलों में सभी चार नाबालिग बच्चे हैं. जिन्हें फुसबंगला मुस्कान हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने उनकी भी हालत को गंभीर बताया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्वार्टर लंबे समय से खाली पड़ा था और खनन गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र में स्थित होने के कारण पहले से ही खतरनाक था. बारिश के कारण मिट्टी ढीली हो गई, जिससे यह हादसा हुआ. ग्रामीणों ने खुदाई मशीन और हाथों से मलबा हटाकर रेस्क्यू किया, लेकिन पहुंचने के समय तक तीनों की सांसें थम चुकी थी. 
प्रशासन की सख्ती घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने बीसीसीएल सीएमडी को कड़ा पत्र लिखा. पत्र में निर्देश दिया गया है कि बीसीसीएल क्षेत्र के क्षतिग्रस्त क्वार्टर्स का सर्वे कराकर उन्हें तुरंत ध्वस्त किया जाए. डीसी ने चेतावनी दी कि यदि खनन क्षेत्रों में ऐसी लापरवाही से कोई और घटना हुई, तो बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी. नॉन एलटीएच को जल्द बसाए जरेडा, नहीं तो होगी कार्रवाई : धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने जरेडा को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि नॉन एलटीएच को जल्द जल्द से बेलगड़िया में बसाए. डीसी ने बताया कि बेलगड़िया में आवास में देरी के कारण उन्हें बसाने में देरी हो रही है. अगर जल्द से जल्द जरेडा आवास में कार्य पूरा नहीं करती है तो जरेडा के कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोयला खनन जनित प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों का पुनर्वास कराना है. ऐसे में जरेडा को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश