कतरास : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया खुलासा
Edited by Akshay prakash
कतरास :बाघमारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर किया।
एसडीपीओ ने बताया कि युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा लोडेड अवस्था में बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश
Comments
Post a Comment