धनबादः नियम तोड़ने वाले टोटो-ऑटो चालकों पर कार्रवाई, 50 वाहन जब्त


Edited by Akshay prakash 

धनबाद : धनबाद शहर के रांगाटांड़ श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक लगने वाले जाम से निजात दिलाने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. गया पुल अंडरपास सड़क की मरम्मत की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर श्रमिक चौक मुख्य सड़क पर नियम तोड़कर पार्किंग करने टोटो व ऑटो चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान 50 से अधिक टोटो-ऑटो जब्त किए गए. चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया.ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक चौक के दोनों ओर टोटो-ऑटो के अल्प ठहराव के लिए सर्विस लेन बनाई गई है. नियमों के अनुसार सभी वाहनों को इसी लेन से होकर गुजरना है. लेकिन कई चालक मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारते हैं, जिससे जाम लगता है. इसे देखते हुए श्रमिक चौक से बैंक मोड़ बिरसा मुंडा चौक तक अभियान चलाया गया. इस दौरान नाबालिग चालकों पर भी कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया.अभियान के दौरान टोटो-ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि श्रमिक चौक आने पर उन्हें केवल सर्विस लेन का ही उपयोग करना होगा. ताकि मुख्य सड़क पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.




Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश