देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं मुख्य सचिव अलका तिवारी, पति संग की पूजा-अर्चना



पति संग बाबा धाम में पूजा करती मुख्य सचिव अलका तिवारी



देवघर: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी आज गुरुवार की सुबह सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचीं. मंदिर में मुख्य सचिव ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प कराया गया.

बाबा धाम में पूजा करती मुख्य सचिव

उपायुक्त ने भेंट किया प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह
बाबा बैद्यनाथ में पूजा संपन्न होने के बाद देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य सचिव को बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, पुलिस अधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान मुख्य सचिव ने मंदिर प्रांगण में व्यवस्था की सराहना की और बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया. इस मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी के पति डीके तिवारी भी मौजूद थे.

उपायुक्त ने भेंट किया प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश