धनबाद : राजपूत करणी सेना ने धनबाद बार एसोसिएशन के विजयी अधिवक्ताओं को किया सम्मानित


Edited by Akshay prakash 

धनबाद : राजपूत करणी सेना की ओर से आज धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी सभी 16 अधिवक्ताओं को भव्य सम्मान समारोह के माध्यम से धनबाद बार लाइब्रेरी में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष नीरज सिंह भदौरिया और प्रदेश सचिव दिलीप सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
सम्मानित अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासन) अमित कुमार, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) शुभाशीष चटर्जी, कोषाध्यक्ष दीपक शाह, सह कोषाध्यक्ष आनंद मिश्रा, तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य जय शंकर, जय सिंह, चंदन सिंह, सिद्धार्थ शर्मा, राजेन पॉल, रोहित वर्मा, करुणा तिवारी, आंचल शर्मा और भारती श्रीवास्तव शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विजेन्द्र सिंह, झरिया विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष मोहित सिंह, जिला मंत्री कुंवर प्रताप सिंह, जिला सचिव नागेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री चंदन सिंह उज्जैन, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, कुंवर अजय सिंह, सुनील सिंह और जिला मीडिया प्रभारी शनि प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री संजीव सिंह राठौर एवं प्रदेश संरक्षक अरुण सिंह ने सभी विजयी अधिवक्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


रिपोर्ट: अमित शर्मा, रोहित शाह 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश