पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी महोदय ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएँ, समाधान हेतु दिए निर्देश*


Edited by Akshay prakash 

धनबाद पुलिस केंद्र में गुरुवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।
सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों को एसएसपी महोदय के सामने रखा। इनमें ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियाँ, अवकाश संबंधी मुद्दे, आवास, पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियाँ शामिल रहीं।
एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि पुलिस बल की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों और मांगों के निवारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष मुद्दों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी महोदय ने कहा कि जो पुलिस पदाधिकारियों एवं जवान अगले छह महीने में सेवानिवृत होने वाले हैँ उन सभी को उनके मौजूदा पदस्थापन से पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश भी दिया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बल को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की अपील की। महोदय ने भरोसा दिलाया कि जवानों व पदाधिकारियों के सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।सभा के अंत में पुलिसकर्मियों ने एसएसपी महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
कार्यक्रम के दौरान  प्रा0 अ0 नि0 से सूबेदार के पद पर पदोन्नति पाने वाले साधु चरण बारी को बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया।मौक़े पर एसएसपी श्री प्रभात कुमार के साथ डीएसपी मुख्यालय 2 श्री धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, परिचारी प्रवर श्री अवधेश कुमार समेत पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में जवान व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश