देवघर : बाबा मंदिर में 80 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल



Edited by:Akshay prakash 




देवघर : शुक्रवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भागलपुर के नाथनगर से आये आकर्षक व सुंदर कांवर ने भादो माह के समापन की आहट दिला दी. इस तरह के भव्य कांवर का आगमन अढ़इया मेला तक होता रहेगा. ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते-गाते कांवरिये बाबा नगरी पहुंचे. 
भागलपुर के नाथनगर से आये आकर्षक व सुंदर कांवर ने भादो माह के समापन की आहट दिला दी.

कांवरियों का दल मंदिर परिसर में देर रात तक गाजे-बाजे पर नृत्य कर मंगलकामना करता रहा. इधर, शुक्रवार को बाबा मंदिर में भक्तों की कतार ओवरब्रिज से बाहर तक फैल गयी. सुबह चार बजे जैसे ही बाबा मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी. 
इस दौरान पट बंद होने तक 6583 श्रद्धालुओं ने कूपन लेकर जलार्पण किया. वहीं, सामान्य कतार से पूजा करने वालों को तीन से चार घंटे का समय लग रहा था, जबकि कूपनधारी श्रद्धालु आधे घंटे में जल अर्पित कर पा रहे थे. 
दिनभर में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर आस्था प्रकट की.


रिपोर्ट: आर एन चौबे देवघर ब्यूरो 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश