नेतरहाट विद्यालय में अब होंगी बालिकाओं की पढ़ाई, सीएम हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

 
रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अब बालिकाओं का भी नामांकन होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर नए आयाम स्थापित कर रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सभी टॉपरों को तीन-तीन लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल भेंट किए गए। वहीं, जैक बोर्ड के टॉपरों को अतिरिक्त रूप से स्कूटी भी दी गई।


शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में नए पदस्थापित कर्मियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें 909 सहायक आचार्य, 33 प्लस टू शिक्षक और 33 प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं।

टॉपरों को समय पर मिलेगा पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूल पासआउट होते ही टॉपर छात्रों को पुरस्कार राशि दे दी जाएगी, ताकि वह उच्च शिक्षा में उसका उपयोग कर सकें। इस वर्ष स्वास्थ्य कारणों और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के चलते इसमें विलंब हुआ।


राज्य स्तर और जिला स्तर पर सम्मान

कार्यक्रम में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

आकांक्षा योजना से लाभान्वित छात्र भी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा योजना के तहत विभिन्न आईआईटी में नामांकन पाने वाले छात्रों को भी लैपटॉप प्रदान किए।

वित्त मंत्री का संदेश

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नए शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को इस तरह शिक्षित करें कि वे भविष्य में स्वयं सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

 



Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश