बरटांड में जिला परिषद की दुकान से अवैध कब्जा हटाया, दुकान सील – डीडीडीसी बोले अब चलेगा विशेष अभियान

रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 

धनबाद:जिला परिषद धनबाद ने मंगलवार को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बरटांड स्थित जिला परिषद की दुकान संख्या आर(1)9 को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए सील कर दिया गया। यह कार्रवाई दंडाधिकारी, पुलिस बल, नाजिर, अमीन और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (डीडीडीसी), जिला परिषद सादात अनवर ने बताया कि यह दुकान मूल रूप से शोभा देवी को आवंटित थी। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी कि अर्जुन कुमार ने गैर-कानूनी तरीके से दुकान पर कब्जा कर संचालन शुरू कर दिया है।मामले की सुनवाई के दौरान शोभा देवी ने अपने आवंटन से जुड़े कागजात प्रस्तुत किए, लेकिन अर्जुन कुमार न तो उपस्थित हुए और न ही कोई वैध दस्तावेज जिला परिषद को उपलब्ध करा सके। वहीं, अर्जुन कुमार से दुकान पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए लेने का दावा करने वाले थानेश्वर प्रसाद गुप्ता का आवेदन भी नियम विरुद्ध पाया गया।

अवैध कब्जाधारियों पर अब अभियान

डीडीडीसी ने कहा कि जिला परिषद की दुकानों पर अवैध कब्जे से राजस्व को नुकसान हो रहा है। ऐसे कब्जाधारियों को समय-समय पर नोटिस और पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं, लेकिन वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने साफ कहा कि अब जिलेभर में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और सभी दुकानों को कब्जामुक्त कराया जाएगा।आज की कार्रवाई के बाद दुकान की चाबी जिला परिषद कार्यालय को सौंप दी गई।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर, नाजिर शंकर महतो, सहायक अभियंता रोबिन कुमार मंडल, कनिष्ठ अभियंता रामाकांत कुमार, अमीन सतीश चंद्र महतो, सहायक शिवराज निकुम और पुलिस बल मौजूद रहे।

 


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश