गया पुल अंडरपास का 1 महीने बाद मरम्मत काम पूरा, लगाए गए पेवर ब्लॉक
Edited By: Akshay prakash
धनबाद के गया पुल के पास ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। पुल के नीचे सड़क की मरम्मत का काम पूरा हो गया है और दोनों लेन में पेवर ब्लॉक लगाए जा चुके हैं। पथ प्रमंडल विभाग के अनुसार बचे हुए काम जल्द ही पूरे हो जाएंगे। मरम्मत में देरी के कारण लोगों को परेशानी हुई लेकिन अब रेलवे से डिजाइन की अनुमति का इंतजार है।
गया पुल के नीचे सड़क की मरम्मत हुई पूरी।
धनबाद। गया पुल के पसहर दिन ट्रैफिक जाम किसी समस्या से झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर हैं।गया पुल के नीचे सड़क की मरम्मत पूरी हो गई है। दोनों लेन में पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा हो गया है।गुरुवार की रात बचे हुए काम पूरे कर लिए जाएंगे। पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि दोनों और पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा हो गया है। एक-दो दिन में बचे हुए अन्य काम भी पूरे कर लिए जाएंगे।ज्ञात हो कि लगभग एक महीने से मरम्मत को लेकर कोशिश हो रही थी लेकिन विभागों के बीच कोऑर्डिनेशन नहीं होने के कारण और भारी बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था, ऐसे में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।मरम्मत को लेकर जिले में काफी राजनीति भी हुई। दूसरी ओर, अब विभाग रेलवे की ओर से डिजाइन की अनुमति का इंतजार कर रहा है।अनुमति मिलते ही यहां चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
धनबाद से राष्ट्र शक्ति न्यूज के लिए अमित शर्मा और अजीत मंडल की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment