Posts

Showing posts from January, 2026

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश

Image
Edited by Akshay prakash   धनबाद:राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मंगलवार को बैंक मोड़ थाना परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में सुबह ठीक 9:30 बजे विधिवत रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसे ही तिरंगा फहराया गया, थाना परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के पश्चात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने उपस्थित पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और गणराज्य राष्ट्र बना। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की सीख देता है। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि वे कानून का पालन करें, सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और एक ...

भक्ति गीत, वैदिक मंत्रों और नम आंखों के साथ हुआ मां सरस्वती का विसर्जन सिकंदरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा महोत्सव

Image
भक्ति गीत, वैदिक मंत्रों और नम आंखों के साथ हुआ मां सरस्वती का विसर्जन सिकंदरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा महोत्सव Edited by: Akshay सिकंदरा (जमुई) :महादेव सिमरिया तिवारी टोला स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एवं सरस्वती शिशु प्ले स्कूल के पास आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव का समापन मां शारदे के विसर्जन के साथ श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक माहौल में हुआ। पूजा से लेकर विसर्जन तक पूरा क्षेत्र  “ जय मां सरस्वती” के जयघोष, भक्ति गीतों और वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए पंडाल में उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां शारदे के चरणों में शीश नवाकर विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने अपनी पुस्तकें और कलम मां के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के प्रति आस्था प्रकट की।पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की विधिवत आरती की गई। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आरती गाई— “ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता…”इसके साथ ही “वीणा वा...

तीन नशे के सौदागर 1 करोड़ रुपये के अफीम के साथ गिरफ्तार

Image
तीन नशे के सौदागर 1 करोड़ रुपये के अफीम के साथ गिरफ्तार  Edited by Akshay prakash  हजारीबाग: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बाजार में अफीम की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कोलघटी क्षेत्र में तीन युवक सफेद रंग की अपाची बाइक पर बोरे में नशीला सामान लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर हजारीबाग सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।  जैसे ही युवक मलती टांड के पास पहुंचे, पुलिस ने शक के आधार पर सफेद अपाची बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर लदे बोरे से 20.5 किलो अफीम बरामद हुई। मौके से बाइक सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार दांगी, बरुण कुमार और सुदेश यादव के रूप में हुई है। तीनों चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र क...

बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Image
बोकारो में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, इलाके में मचा हड़कंप Edited by Akshay prakash  बोकारो: जिले के बांसगोड़ा के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झरिया निवासी मंटू शर्मा के रूप में की गई है। हादसा इतना भीषण था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंटू शर्मा अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने प्रश...

बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार

Image
बरवाअड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला जब्त, कारोबारी फरार Edited by Akshay prakash  धनबाद।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई चुटियारो गांव स्थित जंगल क्षेत्र में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब्त कोयला स्थानीय कारोबारी उमेश चौधरी द्वारा अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।सूत्रों के अनुसार, बरवाअड्डा पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि चुटियारो गांव के जंगल में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अवैध कोयले का भंडारण और तस्करी की जा रही है।  सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को जंगल के भीतर भारी मात्रा में कोयला डंप मिला। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध कारोबारी उमेश चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन कोयला जब्त कर बरवाअड्डा थाना लाकर सुरक्षित रखवा दिया है।स्थानीय सूत्रों की मानें तो फरार कारोबारी लंबे समय से इस अवैध धंधे में स...

विद्या की देवी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, आरती-वंदना के साथ सिकंदरा में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा

Image
विद्या की देवी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, आरती-वंदना के साथ सिकंदरा में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा   Edited by Akshay  सिकंदरा (जमुई) :महादेव सिमरिया तिवारी टोला स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एवं सरस्वती शिशु प्ले स्कूल के पास सरस्वती पूजा इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप में संपन्न हुई। मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा, आकर्षक पंडाल और वेद मंत्रों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां शारदे के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से अपनी किताबें और कलम मां के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।पूजा के दौरान मां सरस्वती की आरती और वंदना ने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया।  श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आरती गाई— “जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ चंद्रवदनी पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी। सोहे शुभ हंस ...

धैया इमेजिका सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

Image
धैया इमेजिका सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल Edited by Akshay prakash  धनबाद: धनबाद के धैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इमेजिका सेंटर के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रहे एक मालवाहन वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सीधे उसमें जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालवाहन वाहन अचानक रुक गया, बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए स...

धनबाद | बसंत पंचमी के अवसर पर युवा अधिवक्ता मंच ने की माँ सरस्वती की विधिवत पूजा

Image
धनबाद | बसंत पंचमी के अवसर पर युवा अधिवक्ता मंच ने की माँ सरस्वती की विधिवत पूजा Edited by Akshay prakash  धनबाद:बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धनबाद बार संघ के शहीद भगत सिंह हॉल में युवा अधिवक्ता मंच के सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने ज्ञान, बुद्धि, विवेक और न्याय के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की।पूजन कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने माँ सरस्वती से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, समाज में शिक्षा के प्रसार, सद्बुद्धि एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर युवा अधिवक्ता मंच के सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायालय तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज को सही दिशा देने की भी होती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन अधिवक्ताओं में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।पूजन कार्यक्रम में जय सिंह, एकान्त गोस्वामी, गुंजन कुमार, चितरंजन सिंह, जयदेव बनर्जी, अरुण महतो, धर्मेंद्र बरन...

धनबाद: दिनदहाड़े गुंडागर्दी, होटल के मालिक को पीटा फिर सोने की चेन और रुपये लूट हुए गायब

Image
धनबाद: दिनदहाड़े गुंडागर्दी, होटल के मालिक को पीटा फिर सोने की चेन और रुपये लूट हुए गायब मारपीट की घटना की जानकारी देते होटल के मालिक. . Edited by Akshay prakash  धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के कांको मोड़ पर दिनदहाड़े दर्जनों हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया. दिनदहाड़े बदमाशों की मनकानी का सारा दृश्य कैमरे में कैद हो गया. इसकी वजह से आसपास के दुकानों में डर का माहौल है. बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर के समय बदमाशों ने एक निजी होटल में घुसकर होटल संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया और तोडफोड़ कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना में होटल संचालक अंबुज मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित अंबुज मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 15 से 20 की संख्या में आए हमलावर लाठी-डंडा एवं अवैध हथियार से लैस थे. होटल के अंदर की तोड़फोड़ अंबुज ने आगे बताया कि उन बदमाशों ने होटल में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर अंबुज मंडल के साथ बेरहमी से मारपीट की. होटल संचालक ने बताया कि मंगलवार को कुछ...

धनबाद की सड़कों पर कानून फेल, जातिसूचक नंबर प्लेटों की खुली परेड,‘YADAV’ के बाद अब ‘RAJPUT’ नियमों को ठेंगा, रौब सड़क पर!*

Image
धनबाद की सड़कों पर कानून फेल, जातिसूचक नंबर प्लेटों की खुली परेड,‘YADAV’ के बाद अब ‘RAJPUT’  नियमों को ठेंगा, रौब सड़क पर! Edited by Akshay prakash  धनबाद: जिले में फैंसी और जातिसूचक नंबर प्लेट अब शौक नहीं, बल्कि खुलेआम कानून को चुनौती देने का जरिया बनती जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़कें ट्रैफिक नियमों से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के ट्रेंड से चलती नजर आ रही हैं।कुछ दिन पहले ‘YADAV’ लिखी फैंसी नंबर प्लेट का वीडियो वायरल हुआ था। भारी चर्चा के बाद ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार और जिला परिवहन पदाधिकारी दीवाकर सी. द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लोगों ने सराहा और लगा कि अब ऐसे दिखावों पर रोक लगेगी। लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं चली।अब ताजा मामला बरवाअड्डा हाईवे क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बड़े-बड़े अक्षरों में ‘RAJPUT’ लिखा हुआ नंबर प्लेट देखा गया। * नंबर प्लेट कम और मानो जाति का पोस्टर ज्यादा नजर आ रहा था। इस वाहन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही ह...

बरवाअड्डा में कोयला माफिया का किला ध्वस्त, चौधरी के डिपो पर पुलिस का बुलडोज़र एक्शन*

Image
बरवाअड्डा में कोयला माफिया का किला ध्वस्त, चौधरी के डिपो पर पुलिस का बुलडोज़र एक्शन Edited by Akshay prakash   धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में लंबे समय से फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार पर आखिरकार पुलिस ने ऐसा प्रहार किया कि पूरा इलाका दहल उठा। बड़ा पिछड़ी इलाके में स्थित दिलीप चौधरी का कोयला डिपो, जो अब तक अवैध कोयले का ‘सेफ हाउस’ माना जा रहा था, वहां बरवाअड्डा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मारकर कोयला माफिया की कमर तोड़ दी। छापेमारी के दौरान डिपो से पहाड़ जितना अवैध कोयला बरामद किया गया। पुलिस ने बिना एक पल गंवाए पूरे डिपो को सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। डिपो में काम कर रहे कई कर्मचारी पुलिस को देखते ही भागने लगे, हालांकि कुछ को मौके पर ही दबोच लिया गया। बरसों से चल रहा था काला खेल स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डिपो बरसों से अवैध कोयला कारोबार का अड्डा बना हुआ था। दिन हो या रात, ट्रकों और ट्रैक्टरों की आवाजाही आम बात थी। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस काले कारोबार पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? ...