भक्ति गीत, वैदिक मंत्रों और नम आंखों के साथ हुआ मां सरस्वती का विसर्जन सिकंदरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा महोत्सव

भक्ति गीत, वैदिक मंत्रों और नम आंखों के साथ हुआ मां सरस्वती का विसर्जन सिकंदरा में श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा महोत्सव
Edited by: Akshay
सिकंदरा (जमुई):महादेव सिमरिया तिवारी टोला स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एवं सरस्वती शिशु प्ले स्कूल के पास आयोजित सरस्वती पूजा महोत्सव का समापन मां शारदे के विसर्जन के साथ श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक माहौल में हुआ। पूजा से लेकर विसर्जन तक पूरा क्षेत्र

 “जय मां सरस्वती” के जयघोष, भक्ति गीतों और वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा।सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए पंडाल में उमड़ पड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मां शारदे के चरणों में शीश नवाकर विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने अपनी पुस्तकें और कलम मां के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के प्रति आस्था प्रकट की।पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती की विधिवत आरती की गई। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आरती गाई—

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता…”इसके साथ ही “वीणा वादिनी वर दे मां” और “मां शारदे नमो नमः”
जैसे भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
दोपहर बाद मां सरस्वती की प्रतिमा को सुसज्जित कर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ढोल, मंजीरा और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए।

 “मां शारदे फिर आइबू” के जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ

विधिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं।
पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में पूजा समिति और स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही।

सरस्वती पूजा समिति – पदाधिकारी

अध्यक्ष: दिवाकर मालवीय

सचिव: मीनू देवी

 समिति के सक्रिय सदस्य

शिक्षा कुमारी 

दीक्षा कुमारी

समीक्षा कुमारी

मीडिया प्रभारी: दीक्षा कुमारी
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सरस्वती पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच और भाईचारे को मजबूती मिलती है।अंत में पूजा समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: अमित शर्मा | डेस्क

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश