CISF ने अवैध कोयले से लदी ट्रैक्टर को किया जब्त, तस्कर फरार
CISF ने अवैध कोयले से लदी ट्रैक्टर को किया जब्त, तस्कर फरार
Edited by Akshay prakash
धनबाद: जेलगोरा CISF की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला तस्करी का भंडाफोड़ किया है। CISF की टीम ने जोरापोखर थाना क्षेत्र के लोदना के जेलगोरा 3 नंबर बस्ती के जंगली तालाब के पास अवैध रूप से चल रहे एक कोयला के डिपो पर छापामारी कर अवैध कोयला से लदी एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि मौके का फायदा हुए कोयला तस्कर फरार होने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार, CISF को गुप्त सूचना मिली कि जेलगोरा 3 नंबर बस्ती के समीप किसी संजय नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कोयला का कारोबार किया जा रहा हैं।
सूचना के बाद CISF, पुलिस और BCCL के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर में कोयला लोड किया जा रहा था। टीम को देखते ही कोयला तस्कर मौके से फरार हो गए। उसके बाद कोयले से लदी ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जिस पर लगभग चार टन कोयला लोड था। घटनास्थल को देखने से साफ पता चल रहा था कि यहां अवैध कोयले का कारोबार चल रहा था। CISF ने जब्त ट्रैक्टर को जोरापोखर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस कोयला तस्करी को लेकर जांच में जुट गई हैं। बता दे कि आज भी कई क्षेत्रों में डंके की चोट पर अवैध कोयले का कारोबार चल रहा है। पुलिस और CISF का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। छापेमारी टीम में CISF के इंस्पेक्टर राजीव कुमार, पोस्ट कमांडर मोहित जॉन सहित अन्य जवान शामिल थे।
रिपोर्ट: पवन शर्मा
Comments
Post a Comment