फेसबुकिया प्रेम का अंजाम: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्रेमी हवालात में,बंगाल की युवती की शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

फेसबुकिया प्रेम का अंजाम: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, प्रेमी हवालात में,बंगाल की युवती की शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Edited by Akshay prakash 

बाघमारा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत पलासी गांव की रहने वाली एक युवती से फेसबुक के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम संबंध आखिरकार युवक को हवालात तक ले गया। युवती की लिखित शिकायत पर बाघमारा थाना पुलिस ने तेलोटांड़ गांव निवासी प्रीतम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि प्रीतम कुमार ने पिछले तीन वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने फरक्का और धनबाद के होटलों में उसे ठहराया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि निचितपुर टाउनशिप स्थित सीप क्वार्टर में आरोपी ने उसे लगातार तीन दिनों तक रखा और शोषण किया।पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे करीब 80 हजार रुपये की ठगी की है।बताया जा रहा है कि युवती काफी मशक्कत के बाद अपने परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से बाघमारा पहुंची और शुक्रवार की रात तक बाघमारा थाना परिसर में मौजूद रही। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश