होटल स्टाफ की लापरवाही पर टोकना पड़ा भारी, अरगोड़ा चौक पर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता
होटल स्टाफ की लापरवाही पर टोकना पड़ा भारी, अरगोड़ा चौक पर महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता
रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। यहां सपना चटर्जी और नेहा प्रसाद दो महिलाओं ने अज्ञात लोगों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और साड़ी खींचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है. पीड़ित महिलाओं के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026, समय लगभग शाम 7:30 बजे, वे स्वीट कॉर्नर होटल में मिठाई खा रही थीं। इसी दौरान होटल स्टाफ की लापरवाही से एक बच्चा फिसलकर गिर गया। महिलाओं ने केवल सावधानी बरतने की सलाह दी थी, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो। इसी बात पर एक अज्ञात महिला वहां पहुंची और दोनों महिलाओं के साथ उल्टा-सीधा बोलते हुए अपमानजनक व्यवहार करने लगी। कुछ ही देर में उसने अपने पति और अन्य सहयोगियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इनमें से कुछ लोग खुद को प्रशासन से जुड़ा बता रहे थे।
पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की, साड़ी खींची, पैर से महिला पर हमला किया और बीच बाजार घसीटने व थाने में बंद करवा कर पिटाई कराने की धमकी दी। इस घटना से दोनों महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह आहत हो गईं।
Comments
Post a Comment