धनबाद | बसंत पंचमी के अवसर पर युवा अधिवक्ता मंच ने की माँ सरस्वती की विधिवत पूजा
धनबाद | बसंत पंचमी के अवसर पर युवा अधिवक्ता मंच ने की माँ सरस्वती की विधिवत पूजा
Edited by Akshay prakash
धनबाद:बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धनबाद बार संघ के शहीद भगत सिंह हॉल में युवा अधिवक्ता मंच के सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने ज्ञान, बुद्धि, विवेक और न्याय के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की।पूजन कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने माँ सरस्वती से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने, समाज में शिक्षा के प्रसार, सद्बुद्धि एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।
इस मौके पर युवा अधिवक्ता मंच के सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायालय तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज को सही दिशा देने की भी होती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन अधिवक्ताओं में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।पूजन कार्यक्रम में जय सिंह, एकान्त गोस्वामी, गुंजन कुमार, चितरंजन सिंह, जयदेव बनर्जी, अरुण महतो, धर्मेंद्र बरनवाल, रवि सिन्हा, श्रुति कुमारी, मीनारीमा, विनीता पांडे, राखी प्रसाद, अंजना जैसवाल, आंचल शर्मा, शिल्पी भारती सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा अधिवक्ता मंच द्वारा सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
Comments
Post a Comment