धनबाद : लॉ कॉलेज में विवादित घटना पर ABVP ने की प्रेस वार्ता, आरोपों और मांगों का किया खुलासा
Edited by Akshay prakash
धनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), धनबाद महानगर ने कल धनबाद लॉ कॉलेज में हुई घटना को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में प्रदेश सहमंत्री अंशु तिवारी ने बताया कि 10 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों द्वारा अश्लील गाने पर नृत्य और मांसाहार का सेवन किया गया।उन्होंने बताया कि जब ABVP के कार्यकर्ता प्राचार्य को ज्ञापन देने पहुंचे, तो प्राचार्य के निर्देश पर उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। घटना के दौरान रितेश मिश्रा नामक छात्र, जो किसी अन्य छात्र संगठन से जुड़ा है, ने प्राचार्य की उपस्थिति में ABVP कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की। इस घटना में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए।
अंशु तिवारी ने प्राचार्य की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राचार्य ने AISA छात्र संगठन के पक्ष में कार्य करते हुए परिसर में भेदभाव किया और शैक्षिक माहौल को प्रभावित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ABVP के कार्यकर्ता कभी अभद्र व्यवहार नहीं करते और संगठन में छात्राओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि है।ABVP ने इस घटना की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि यदि आरोपियों को सजा नहीं दी गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति अपनाएगा।
रिपोर्ट: डेस्क
Comments
Post a Comment