भगतडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट रक्त एकत्र
Edited By: Akshay prakash
धनबाद। झरिया खुशियों की उड़ान संस्था, धनबाद एवं रोटी बैंक यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भगतडीह में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर SJAS हॉस्पिटल, धनबाद की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 41 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
रंजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्णव सिन्हा, पंकज गुप्ता, शुभजीत, मथुरा, कामेश्वर मंडल, विशाल, पंकज यादव, अनील सिंह, रामदेव महतो।
महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें सरिता सिंह, मंजू पांडेय, निहारिका सिंह, सपना ओझा, अर्चना सिंह, अंजली कल्याण जी, रीमा सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता युवती सताक्षी सिंह द्वारा रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही रोटी बैंक यूथ क्लब के सदस्य — रवि शेखर, मंजीत कुमार ,अमन राज एवं अन्य साथी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।साथ मुख्य रूप से भूली ब्लड डोनर के संस्थापक रवि सिंह का योगदान रहाआयोजकों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी कदम बताते हुए आगे भी ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट:अमित शर्मा, अजीत मंडल
Comments
Post a Comment