समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 
धनबाद : धनबाद समाहरणालय स्थित सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की भौतिक स्थिति, आधारभूत संरचना, विद्युत, पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई।बैठक में पोषण वाटिका की स्थापना, सेविका-सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया, मानदेय भुगतान की स्थिति और लाभुकों तक लाभ पहुँचाने की व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। आयुष्मान कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, एमटीसी में बच्चों की भर्ती और पोषण आहार वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने, योजनाओं को समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करने तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से गम्भीरता से कार्य करने को कहा गया।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश