सुप्रीम कोर्ट आदेश के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन

✍️अजीत नरेश मंडल, अमित शर्मा 

धनबाद : सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली/NCR क्षेत्र से सभी कुत्तों को उठाकर पाउंड में डालने के आदेश के खिलाफ आज समर्पण जीवन आश्रय संस्था ने रणधीर वर्मा चौक पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया.संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह अमानवीय है,सभी कुत्तों को हटाने से न सिर्फ जैविक असंतुलन (biological imbalance) पैदा होगा बल्कि यह उन बेजुबानों के साथ घोर अन्याय भी है.प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाधान के तौर पर सरकार को चाहिए कि वह कुत्तों के स्टेरिलाइजेशन और वैक्सीनेशन पर ध्यान दे, साथ ही लोगों को इनके साथ व्यवहार के लिए जागरूक करे, इसके अलावा इनके खाने-पीने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि वे व्याकुल न हों और शांत रहें.
संस्था ने यह भी मांग रखी कि स्थानीय एनजीओ और रोजाना इन जानवरों को भोजन कराने वाले फीडर्स की मदद से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ, ताकि इन बेजुबानों की रक्षा हो सके.
इस मौके पर सुभजीत चटर्जी, समर सिंह, नेहा सिंह, गौतम कुमार, श्रेनश पांडे, शताक्षी मुखर्जी, आर्यन सैनी, सौरव जायसवाल, आकाश कुमार और आयुष सिंह उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश