वरीय पुलिस अधीक्षक ओर उपायुक्त महोदय ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि,शिबू सोरेन आश्रम के प्रांगण में किया पौधारोपण, ग्रहण किया प्रसाद
धनबाद :धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार व उपायुक्त श्री आदित्य रंजन आज टुंडी के पोखरिया में मनियाडीह स्थित शिबू सोरेन आश्रम में माननीय विधायक टुंडी सह शिबू सोरेन आश्रम के संरक्षक श्री मथुरा प्रसाद महतो द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति शेष - दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उन्होंने आश्रम का भ्रमण किया। दिशोम गुरु के कमरे का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने आश्रम के प्रांगण में पौधारोपण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एसएसपी महोदय ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन भारत की आदिवासी चेतना के महानायक थे। उनका संघर्ष, बलिदान व नेतृत्व सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वे झारखंड की माटी के कण-कण में जीवित रहेंगे।
Comments
Post a Comment