धनबाद : ट्रक चालकों का बरवाअड्डा थाना की पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप, ट्रक चालकों ने की कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक
धनबाद : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों पर ट्रक चालकों ने बीती रात मारपीट और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि बिना किसी वजह पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक ट्रक चालकों के साथ मारपीट की और कई ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। ट्रक चालक सुमित पांडे ने बताया कि वह रात में अपने ट्रक को जीटी रोड के किनारे खड़ा कर आराम कर रहे थे, तभी अचानक पेट्रोलिंग पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।पीड़ित चालकों ने पुलिस के इस कृत्य को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे।
Comments
Post a Comment