हजारीबाग के 6 होटलों में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में 26 युवक-युवती, कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 

हजारीबाग जिले की पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार तक पुलिस की टीमों ने हाइवे किनारे स्थित छह होटलों पर छापेमारी कर 26 युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा है। फिलहाल इन्हें हिरासत में लिया गया है।आठ विशेष टीमों ने होटल 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल टू ईट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल वर्णिका में एक साथ छापेमारी शुरू की, सभी होटल रांची-पटना हाईवे और उसके आसपास स्थित हैं। 
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और कई फोटो व वीडियो सबूत जुटाए। लगभग दो दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कुछ कॉलेज छात्राएं भी शामिल हैं। 
इस रैकेट के संचालन में शहर के कई हाई प्रोफाइल लोग लिप्त हैं। जिन होटलों में छापेमारी की गई है, उन्हें फिलहाल सील कर दिया गया है। 
इस छापेमारी से हजारीबाग शहर में हड़कंप मच गया है। स्थानीय होटल संचालकों में खौफ का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश