बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के दानपात्र से निकले 21.95 लाख रुपए, 6,600 रुपए नेपाली मुद्रा भी मिली


रिपोर्ट: आर एन चौबे देवघर ब्यूरो 

देवघर— बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रांगण में आज मंदिर प्रशासन की देखरेख में 18 दानपात्रों को खोला गया। गिनती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 21,95,085 रुपए की राशि दान स्वरूप प्राप्त हुई।इसके अलावा, दानपात्रों से 6,600 रुपए की नेपाली मुद्रा भी मिली है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि दान की पूरी राशि का उपयोग मंदिर के रखरखाव और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।भक्तों का मानना है कि यह दर्शाता है कि बाबा बैद्यनाथ धाम के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास और भक्ति लगातार बढ़ रही है।


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश