धनबाद के मेडिकल कॉलेज में हंगामा, मारपीट के बाद सभी डॉक्टर हड़ताल पर, आपातकालीन सेवाएं ठप
रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक
धनबाद : धनबाद जिले के सबसे बड़े अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी.घटना की शुरुआत उस समय हुई, जब मरीज के लिए एम्बुलेंस को लेकर बहस छिड़ गयी. मामला इतना बिगड़ गया कि परिजनों ने डॉक्टर के साथ हाथापाई कर दी.
डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से किया कार्य बहिष्कार
घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों ने तत्काल प्रभाव से कार्य बहिष्कार कर दिया और हड़ताल पर चले गये. डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. अब सब्र का बांध टूट चुका है. डॉक्टरों ने दो टूक कह दिया है कि जब तक उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जाती, वे काम पर नहीं लौटेंगे.
पुलिस से भी डॉक्टरों की हो गयी नोंक-झोंक
अस्पताल में मरीजों का नहीं हो रहा इलाज
इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज पूरी तरह से ठप हो गया है. इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो चुकी हैं. दूर-दराज से आये मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हैं. अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है, वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
Comments
Post a Comment