कोचिंग संचालक ने नाबालिग छात्रा संग की घिनौनी हरकत, मामला उजागर होने पर संस्थान में ताला लगाकर हुआ फरार

पलामू पांकी थाना रोड स्थित तुलेश्वर एकेडमी कोचिंग सेंटर के संचालक तुलेश्वर यादव पर एक नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ कोचिंग के पास में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। संचालक पहले से उसकी गतिविधियों को वाच कर रहा था। मौका पाकर उसने छात्रा के साथ दुराचार किया। नाबालिग के पिता ने इस संबंध में मेदिनीनगर महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।पीड़िता की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है। घटना का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी संचालक कोचिंग बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

महिला थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा लंबे समय से संचालक के शोषण का शिकार हो रही थी। हिम्मत जुटाकर जब उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, तो परिजन सीधे महिला थाना पहुंचे।संचालक की इस घिनौनी करतूत की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि कोचिंग संस्थानों में इस तरह की घटना से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।




Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश