पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का किया खुलासा, मौके से 26 कपल्स जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा


हजारीबाग: हजारीबाग में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां के एसपी अंजनी अंजन को मंगलवार को गुप्त सूचना पर एसपी को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसपी के नेतृत्व में शहर और आसपास के लगभग आधा दर्जनों होटल और रेस्टोरेंट में चलाएं गए छापेमारी अभियान में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जब पुलिस ने इन होटलों में छापा मारा तो नजारा देख वह हैरान रह गई। इस दौरान 26 महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके के कई होटलों में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष टीम बनाई गई। फिर एक-एक होटल को चिह्नित किया गया और अलग-अलग दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर एक साथ दबिश दी। इस दौरान 26 जोड़े के साथ साथ अन्य कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि होटल संचालकों और पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस पूरे रैकेट की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं? कितने समय से यह धंधा चल रहा था? सबकी पड़ताल होगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब हजारीबाग के होटल कारोबार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या होटल की आड़ में सेक्स रैकेट का जाल फैल चुका था? और सबसे बड़ा सवाल – इतने लंबे वक्त तक यह सब चलता रहा और किसी को भनक क्यों नहीं लगी? कार्रवाई में 26 युवक-युवतियां पकड़े गए हैं। होटल संचालकों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश