कुख्यात गैंगस्टर डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण


 
पलामू पलामू जिले के कुख्यात आपराधिक गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की मौजूदगी में उसने अपने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की। बता दें कि झारखंड में यह पहला मौका है जब किसी संगठित गिरोह का सरगना स्वेच्छा से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहा है।गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या के बाद चल रहा था फरार
डब्ल्यू सिंह मूल रूप से लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव का निवासी है। वर्ष 2006-07 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहने वाले इस गिरोहबाज का नेटवर्क पलामू के अलावा गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर तक फैला हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कई गंभीर अपराध भी शामिल हैं। इतना ही नहीं 3 जून 2020 को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या में भी डब्ल्यू सिंह गिरोह का नाम सामने आया था। तब से वह फरार चल रहा था। लंबे समय तक फरारी काटने के बाद अब उसने अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने उसके आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि की है।



Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश