धनबाद:आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
✍️ अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक
धनबाद:धनबाद रेल संपत्ति की सुरक्षा और स्थानीय लोगों की जागरूकता को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट धनबाद की टीम ने आज सिजुआ स्टेशन साइडिंग, बाँसजोड़ा स्टेशन साइडिंग और श्याम बाजार बस्ती में विशेष अभियान चलाया.अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि रेलवे की संपत्ति देश की धरोहर है, जिसकी सुरक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है, आरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील किया कि अवैध रूप से कोयला चोरी न करें और ट्रैक पर कोयला रखने जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.टीम ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति या महिला कोयला चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.ग्रामीणों ने आरपीएफ को आश्वस्त किया कि वे हर संभव सहयोग करेंगे और क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में साथ देंगे.यह जागरूकता अभियान न सिर्फ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय लोगों में सुरक्षा, जिम्मेदारी और सहयोग की भावना जगाने का भी सार्थक प्रयास है.
Comments
Post a Comment