777 जगहों पर चला ताबड़तोड़ अभियान, सबसे ज्यादा पकड़े गए निरसा और गोविंदपुर से।
धनबाद जिले में बुधवार को बिजली_विभाग ने जोरदार अभियान चलाते हुए 91 बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 14 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना ठोका और स्थानीय थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई।
धनबाद एरिया बोर्ड के निर्देश पर धनबाद और चास सर्किल के 777 स्थानों पर यह विशेष अभियान चलाया गया।
धनबाद सर्किल: 441 जगहों पर छापेमारी, 34 लोगो को पकड़ा, ₹5.73 लाख जुर्माना।
धनबाद डिवीजन: 8 लोग पकड़े गए
गोविंदपुर: 9 लोग
निरसा: 10 लोग
झरिया: 7 लोग
वहीं चास सर्किल में 336 जगहों पर अभियान चलाकर 57 लोग पकड़े गए।जिसे आठ लाख 72 हजार रुपए जुर्माना लगाया, विभाग का कहना है कि बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment