उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले के दिव्यांग बच्चों के लिए 100% सहायक उपकरण वितरण के निर्देश दिए
धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के 3 से 18 वर्ष के सभी दिव्यांग बच्चों को शत प्रतिशत सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए प्रखंड स्तर पर जांच एवं वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।इस पहल में रांची की एलिम्को और झारखंड शिक्षा परियोजना का सहयोग लिया जाएगा, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित न रहे। डीसी ने कहा कि यह प्रयास सभी दिव्यांग बच्चों के जीवन में शिक्षा और सहायक संसाधनों की पहुँच को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।धनबाद प्रशासन इस दिशा में लगातार काम कर रहा है ताकि हर बच्चे को समान अवसर मिल सके और वे अपनी प्रतिभा का पूरा विकास कर सकें।
Comments
Post a Comment