धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, घर-घर बिराजे श्रीजी:कोई ढोल-तासे तो कोई सड़कों पर नाचते हुए घर ले गए विघ्नहर्ता



  
धनबाद: 11 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ बुधवार (27 अगस्त ) से हो गया है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धालु इस दिन गणेश जी की स्थापना कर अनंत चतुर्दशी के दिन तक नित्य विघ्नहर्ता का पूजन कर जल बिहार कराते हैं। बुधवार सुबह से मूर्तिकारों और प्रतिमाओं के लिए अस्थायी बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।लोग ढोल तासों और बैंड बाजों के साथ विघ्नहर्ता को अपने घर ले जा रहे हैं। इस बार ईको फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग अधिक है। घरों में भी गणपति बप्पा मौरिया की गूंज के साथ विधि विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं और व्यंजन बनाकर भगवान गणेश का भोग लगाया जा रहा है। बच्चों में ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है।

बाजारों में इस तरह रही गणेश चतुर्थी की धूम - 

बाजारों में इस तरह रही गणेश चतुर्थी की धूम
परिवार के साथ की पूजा-अर्चना, मांगी खुशहाली शहर में स्थित गणेश मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही घर-घर में भगवान गणेश की आराधना करते हुए शहरवासियों ने परिवार की खुशहाली की कामना कर की हैं। मंदिर में भक्त सुबह से दर्शनों लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इन मंदिरों के अलावा शहर में स्थित भगवान गणेश के मंदिरों पर भी उत्सवी माहौल देखने को मिल रहा है। बजारों में उत्साह और रौनक गणेश उत्सव बुधवार  से शुरू हो गया है, लेकिन उससे पहले ही बाजारों में रौनक आ गई है। बाजारों में मिट्‌टी और पीओपी के गणेश प्रतिमाओं का व्यवसाय करने वालों के चेहरे खिल गए हैं।  बाजार में खरीदार भी जमकर उमड़ रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश