वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड के अलकुशा मोड़ जाम पर आंदोलनकारियों ने सियालजोरी थाना प्रभारी का माथा फोड़ा।


बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सियालजोरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन उस समय उग्र हो गया, जब आंदोलनकारियों ने सियालजोरी थाना प्रभारी मनीष कुमार पर हमला कर दिया। घटना वेदांता इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड कंपनी के समीप स्थित अलकुशा मोड़ की है, जहां ग्रामीणों ने रोजगार की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास करने लगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे सड़क जाम न करें और प्रशासन कंपनी प्रबंधन से वार्ता कराएगा। लेकिन बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई और आक्रोशित भीड़ ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।घटना के बाद भी अलकुशा मोड़ पर आंदोलन जारी रहा। गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी मनीष कुमार को इलाज के लिए बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-04 स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर का सिटी स्कैन किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश