देवघर : सांप काटने से व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


रिपोर्ट: रोहित शाह डेस्क

देवघर : देवघर में जहरीला सांप काटने से एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान गणेश मंडल (55 वर्ष) के रूप में हुई. वह दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जाबीजोर गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार, गणेश मंडल रविवार की शाम गाय को चारा देने के लिए बिचाली निकाल रहा था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए दुमका जिले के सरैयाहाट सीएचसी ले जाया गया.


Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश