धनबाद:कान्हा लियो अवतार, बधाई सारे भक्तों को… गीत से गूंज उठे मंदिर

कोयलांचल में हर्षोल्लास से मनी जन्माष्टमी, घर और मंदिरों में की गयी पूजा, कान्हा के जन्म के बाद गायी गयी बधाइयां, लगा माखन मिसरी का भोग कोयलांचल में शनिवार को जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास मनाया गया. कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों व घरों में खूब तैयारी की गयी थी. पालना को सजाकर उसमें रेशम की डोर लगायी गयी थी. माखन मिसरी का भोग तैयार कर रात्रि के 12 बजे ही बधाई गायी गयी. कान्हा के जन्म लेते ही भक्तों के बीच खुशियां छा गयी. सभी मंगल गाने लगे. एक दूजे को बधाई देने लगे. कान्हा लियो अवतार, बधाई सारे भक्तों को… गीत से मंदिर गूंज उठे. भक्तगण हर्ष से झूम उठे.

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश