पुटकी में फिर भड़की हिंसा: पथराव-मारपीट, गोली चलने की सूचना, पुलिस कैंप कर काबू में हालात
- Get link
- X
- Other Apps
पुटकी: पुटकी थाना क्षेत्र के करकेंद स्थित पासी धौड़ा और खटाल पटी इलाके में शनिवार रात हुई मारपीट और पथराव के बाद रविवार दोपहर फिर से हिंसा भड़क उठी है। पुलिस कैंप हटने के कुछ ही देर बाद करीब 12 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झड़प शुरू हो गई। इस दौरान दो से तीन राउंड गोली चलने की भी चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। लेकिन घटनास्थल से एक खोखा बरामद कियादर्जनों घरों की खपरैल की छत टूटी
हिंसक झड़प में दर्जनों घरों की अल्बेस्टर और खपरैल छतें टूट गईं, वहीं एक पिकअप व दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। पत्थरबाजी और ईंटबाजी से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। उधऱ सूचना मिलते ही पुटकी थाना के अलावा केंदुआ, भागाबांध, मुनीडीह और लोयाबाद थाना की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने कैंप कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
छोटी छोटी बातों पर अक्सर होता है विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद गहराकर हिंसा और प्राथमिकी तक पहुंच जाते हैं। शनिवार रात भी ट्यूशन पढ़कर लौट रहे नाबालिग युवक को लेकर हुए विवाद ने ही तूल पकड़ लिया और अगले दिन यह मामला फिर से हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप किए हुए है और स्थिति नियंत्रण में है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment