धनबाद: छठ पर कद्दू का भाव चढ़ा, 60 रुपये किलो तक बिका


Edited by Akshay prakash 

धनबाद.लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. परंपरा है कि नहाय-खाय के दिन व्रती लौकी-भात और कद्दू की सब्जी खाते हैं. इसे देखते हुए शुक्रवार को धनबाद के सब्जी बाजारों में कद्दू के दाम आसमान छू रहे थे. जहां कुछ दिन पहले तक कद्दू 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं शुक्रवार को यह 60 रुपये किलो तक पहुंच गया.
सब्जी मंडी में सुबह से ही रही भीड़
सब्जी मंडी में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही. विक्रेताओं का कहना है कि छठ के पहले दिन नहाय-खाय के कारण हर घर में कद्दू की मांग बढ़ जाती है. मांग अधिक होने से भाव बढ़ गए हैं. हालांकि पर्व को लेकर पर्याप्त मात्रा में लौकी का स्टॉक था.

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश