धनबाद समाहरणालय में जनता दरबार : भूमि विवाद से लेकर पेंशन तक की समस्याएँ सुनी गईं


Edited by Akshay prakash 


धनबाद समाहरणालय सभागार में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएँ सुनी गईं। जनता दरबार में ज़मीन विवाद, म्यूटेशन, मुआवज़ा, पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने राजस्व विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता से निपटारा किया जाए।
जनता दरबार में आए लोगों ने कहा कि इस पहल से उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का अवसर मिला है और अब उन्हें समाधान की उम्मीद है।

रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश