60 की उम्र में बाप को चढ़ा इश्क़ का खुमार, बेटे से हुई आंखें चार, फिर बहू बनी शिकार — गया में गोली मारकर पत्नी की हत्या
Edited by Akshay prakash
> “इश्क़ जब हद से गुज़र जाए, तो रिश्ता नहीं, बर्बादी लाता है…”
— और इस बार, उस बर्बादी की चपेट में आ गई एक मासूम ज़िंदगी।
गया (बिहार): जिले के अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत में बुधवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रीना देवी, पत्नी श्याम ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव गांव जाने वाली सुनसान सड़क के किनारे से बरामद किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम रीना देवी टेउसा बाजार में सामान खरीदने गई थीं। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही अतरी थाना पुलिस और नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
दो बच्चों की मां थी रीना देवी
रीना देवी अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दो बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन झगड़ा सुलझ नहीं पाया।
विवाद का कारण – सौतेली मां से अवैध संबंध
गांव वालों के अनुसार, आरोपी श्याम ठाकुर की मां का देहांत पहले ही हो चुका था। उसके पिता ने कुछ वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। उसी के बाद श्याम ठाकुर के अपनी सौतेली मां से अवैध संबंध बन गए थे। इसी बात को लेकर रीना देवी अक्सर विरोध करती थीं, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया था।
बेटे का बयान
मृतका के बेटे शिवम कुमार ने बताया –
> “पापा दोपहर बाद मां को बाजार ले गए थे। रात में वो अकेले घर लौटे और बोले कि मां पहले आ गई हैं। फिर बोले कि वो आ रही हैं। रात दो-तीन बजे के बीच पापा घर से भाग गए।”
पुलिस की कार्रवाई
डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद है।
> “महिला को नजदीक से गोली मारी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”
गांव में घटना के बाद मातम और दहशत का माहौल है।
> “एक तरफ़ बाप-बेटे का रिश्ता शर्मसार हुआ,
दूसरी तरफ़ एक माँ की गोद हमेशा के लिए सूनी हो गई…”
Comments
Post a Comment