पोस्ट में शेर, सामने ढेर – महिलाओं ने नेता की ‘वायरल हरकतों’ का कर दिया लाइव डाउनलोड!

Edited by Akshay prakash 

रामगढ़ में AJSU नेता और पार्टी के मीडिया प्रभारी विकास महतो ने शायद ये सोच रखा था कि फेसबुक उनकी निजी जागीर है और महिलाएँ उनकी पोस्ट पढ़कर चुप बैठेंगी।
पर भाई… इस बार तो उन्होंने सीधे शेर की पूँछ पकड़ ली!
जैसे ही उनकी अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई, इलाके की महिलाओं में ऐसा गुस्सा भड़का कि पूरा मोहल्ला Breaking News बन गया।
महिलाएँ पोस्ट देख कर बोलीं —
“अब लाइक–कमेंट नहीं… सीधे हिसाब!”
और फिर शुरू हुआ Ramgarh का रियलिटी शो – “Sanskar vs Vikas”

🔹 महिलाएँ विकास को ढूंढते-ढूंढते उस तक पहुँचीं
🔹 और पहुँचकर जो ‘रियल लाइव अपडेट’ दिया…
वो किसी भी पोस्ट से ज्यादा वायरल हो गया!
किसी ने बाल पकड़ें, किसी ने कान…
किसी ने कहा – “ये रहा तेरा फेसबुक रिएक्शन!”
और धड़ाधड़ कमेंट की जगह थप्पड़ बरसने लगे।

स्थानीय लोग किसी तरह बीच में आए वरना
आज शायद फेसबुक के सर्वर से ज्यादा उन्हीं की सेटिंग डाउन हो जाती!

इसके बाद महिलाओं ने पूरा मामला थाने में दर्ज कराया।
पुलिस अब न सिर्फ फेसबुक अकाउंट की जाँच करेगी,
बल्कि ये भी कि जनाब ने कितनी महिलाओं का दिमाग हॉटस्पॉट मोड में डाला था।
राजनीतिक हलकों में भी माहौल गरम —
किसी ने कहा, “गलत किया!”
किसी ने कहा, “कम किया!”
शहर के लोग बोले —
“पहले फेसबुक चलाना सीखो, फिर नेता बनना!”


रिपोर्ट: अक्षय प्रकाश न्यूज संपादक 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश