झारखंड रजत जयंती समारोह:तोपचांची में साइक्लोथोन का आयोजन,DC-SSP की तोपचांची डैम पर साइकिल चलाते हुए देखिए.
Edited by Akshay prakash
झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर धनबाद के तोपचांची में ‘स्वस्थ झारखंड, सतत झारखंड’ थीम पर साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। तोपचांची चौक से झील तक हुई इस रैली में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत बड़ी संख्या में जिलेवासी शामिल हुए।
इस दौरान नागरिकों को स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन के प्रति जागरूक किया गया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव और विकास का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने जिलेवासियों से 15 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Comments
Post a Comment