ABVP ने दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में कराने के फैसले का किया विरोध, कुलसचिव को सौंपा मांग पत्र



Edited by Akshay prakash 

धनबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद इकाई ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आगामी दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में आयोजित किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताया। इसी क्रम में ABVP के विश्वविद्यालय प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव से मुलाक़ात कर समारोह को विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय अध्यक्ष मंदीप साहा, विश्वविद्यालय मंत्री सचिन चंद्र, महानगर मंत्री कृष्णा हाजरा, विद्यार्थी विस्तारक हरगोविंद कुमार पाठक, महानगर आमंत्रित सदस्य विक्की ठाकुर, तथा छात्राएं अंकिता, स्नेहा, रिया और प्रेरणा शामिल रहीं।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 26 दिसंबर को निर्धारित दीक्षांत समारोह को विश्वविद्यालय की अपनी भूमि पर ही आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि—

 “विश्वविद्यालय के पास खुद का विशाल और सक्षम परिसर मौजूद है। ऐसे में दीक्षांत समारोह टाउन हॉल में कराना न तो उचित है और न ही विद्यार्थियों की भावनाओं के अनुरूप।”



ABVP ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय परिसर में समारोह होने से न केवल विद्यार्थियों का भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि विश्वविद्यालय की गरिमा भी बढ़ेगी। साथ ही, परिसर को भी कार्यक्रम की तैयारी के दौरान स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का लाभ मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, प्रशासनिक और पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

ABVP ने स्पष्ट किया कि वह विद्यार्थियों की भावनाओं और हितों को ध्यान में रखते हुए दीक्षांत समारोह को विश्वविद्यालय परिसर में ही कराने की मांग पर अडिग है।

रिपोर्ट: अमित शर्मा 

Comments

Popular posts from this blog

चियरधनिया गांव के लोगों ने मुखिया जी को किया सम्मानित

2 पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई

बैंक मोड़ थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,77वां गणतंत्र दिवस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों का दिलाया संदेश